Publish Date:Sat, 25 May 2019
नई दिल्ली, एजेंसी। Lok Sabha Election 2019 Result लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की बैठक हुई। बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे की पेशकश की मगर सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में जल्द बड़े बदलाव की उम्मीद है, स्थिति को सुधारने किए खाका तैयार किया जाएगा।
सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी हार को स्वीकार करती है। उन सभी लोगों का धन्यवाद करती है जिन्होंने हमें वोट दिया। हम जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में रहेंगे। कांग्रेस कार्यसमिति ने उन सभी पार्टियों का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने वैचारिक लड़ाई में हमारा साथ दिया। हम अपनी कमियों को स्वीकार करते हैं जिनके कारण हम उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव हारा है, लेकिन पार्टी नफरत और विभाजन के लिए लोहा लेने के लिए प्रतिबद्ध है।
आगे होगी विस्तार से चर्चा
सुरजेवाला के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी भी पार्टी की करारी हार पर बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं मानता हूं की यह बहुत बुरा प्रदर्शन है, हालांकि उन्होंने कहा कि यह सही है हमलोगों ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है। आज जो बैठक हुई उसमें पार्टी ने सामान्य तौर पर इस बात पर चर्चा हुई आगे इस बात पर विस्तार से पार्टी चर्चा करेगी।
इससे पहले सीब्यूसी की बैठक में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केसी वेणुगोपाल, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने हिस्सा लिया।
इससे पहले बैठक के बीच में भी ऐसी खबर आई कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सदस्यों के बीच अपने इस्तीफे की पेशकश की जिसे सदस्यों ने ठुकरा दिया। सूत्रों के हवाले से यह भी सूचना आई कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल को समझाया कि इस्तीफे की जरूरत नहीं है, हार जीत तो लगी रहती है।
बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ नहीं पहुंचे जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया। बैठक में पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, पीएल पुनिया और मोतीलाल वोरा मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में मध्य प्रदेश और कर्नाटक में पार्टी की एकजुटता को बनाए रखने पर चर्चा हुई।
वहीं सूत्रों ने बताया बैठक में हार के कारणों पर चर्चा हुई। यह भी चर्चा हुई कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है। सबसे अंत में राहुल ने बैठक को संबोधित किया जिसमें उन्होंने पार्टी के लिए काम करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के साथ पहुंचीं। ऐसा लग रहा था मानो संदेश देना चाहती हैं कि वह हर मुश्किल परिस्थिति में राहुल के साथ हैं।
फिलहाल, कर्नाटक कांग्रेस प्रचार समिति (Karnataka Congress Campaign Committee) के अध्यक्ष एचके पाटिल (HK Patil) ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पत्र लिखकर कहा है कि यह हम सभी के लिए आत्मनिरीक्षण करने का वक्त है। मुझे लगता है कि इस हार की जिम्मेदारी लेना हमारा नैतिक कर्तव्य है, इसलिए मैं पद से अपना इस्तीफा देता हूं।
बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा की स्मृति इरानी ने भारी अंतर से राहुल को शिकस्त दी है। राहुल को 4,13,394 मत जबकि स्मृति ईरानी को 4,68,514 मत मिले। हालांकि राहुल ने केरल की वायनाड सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज की। इन नतीजों के बाद अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। योगेंद्र ने इस हार की जिम्मेदारी खुद पर ली है। इसके अलावा ओडिशा अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कर्नाटक चुनाव प्रभारी एसके पाटिल भी इस्तीफा दे चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीटें हासिल करके एकबार फिर इतिहास रच दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सुनामी विपक्षी किला ध्वस्त हो गया है। इस 'मोदी सुनामी' का ही नतीजा है कि तीन राज्यों को छोड़कर पूरा देश मोदीमय हो गया है। इस सुनामी में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है। साल 1971 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब किसी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनकी पार्टी केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |
![]() |
जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण, भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन |
![]() |
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मुंबई के ताज होटल को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी |
![]() |
वघामा इलाके में मुठभेड़ शुरूदोनों आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी |
![]() |
आज शाम 4 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे |
![]() |
भारत ने तैनात किए T-90 टैंक, चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब |