खेल - 26 June, 2020

शिखर धवन के साथ फोटो शेयर कर बोले कुलदीप यादव, पाजी पूरे 4 महीने का बदला लूंगा

 नई दिल्ली  कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट न होने की वजह से अधिकांश भारतीय क्रिकेटर सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई पड़ते हैं।...

 नई दिल्ली 
कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट न होने की वजह से अधिकांश भारतीय क्रिकेटर सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई पड़ते हैं। कुछ टिकटॉक वीडियो बनाने में बिजी हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडरा रहा है। क्रिकेटर घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और इसके साथ ही पुरानी तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं। 

कोरोना वायरस काल के दौरान लगभग सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने पुराने वाडियोज शेयर कर रहे हैं। भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने भी हाल ही में इंस्टाग्राम पर भारतीय ओपनर शिखर धवन के साथ अपनी फोटो शेयर की है। दोनों क्रिकेटर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पोज दे रहे हैं। धर्मशाला को अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। 
 
कुलदीप ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- शिखी  पाजी के साथ मस्ती। गेम और फन सेशन दोनों को मिस कर रहा हूं। शिखर धवन और कुलदीप के बीच मैदान में और मैदान  से बाहर दोस्ताना ताल्लुकात हैं। अक्सर दोनों इस चर्चा करते रहे हैं। 
 
शिखर के साथ कुलदीप की फोटो पर बिना समय गंवाए फैन्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया, लेकिन धवन के मजेदार कमेंट ने सुर्खियां अपने नाम कर लीं। शिखर ने लिखा- शुक्र है भगवान का कि इसमें तू मुझे चूंटिया नहीं मार रहा। लव यू ब्रो। कुलदीप ने भी इसका मजेदार जवाब दिया। चाइनामैन गेंदबाज ने लिखा- पूरे चार महीने का बदला लूंगा, एक ही बार में चूंटियों का। 
 
बता दें कि शिखर धवन और कुलदीप यादव दोनों ही आईपीएल 2020 खेलने की तैयारियों में थे,  लेकिन महामारी की वजह से यह टूर्नामेंट नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि टी20 वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया जाता है तो शायद आईपीएल संभव हो पाए। बीसीसीआई अभी इस बात का इंतजार कर रही है कि आईसीसी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर कोई स्टेंड ले।

ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया

वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक

अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस

BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस 

तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत

छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री

Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर

बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल

दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा

वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार

चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन 

भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस

केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी

चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका