रायसेन. बरेली थाने के घाट सेमरी गांव में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बेटे ने माता-पिता और पत्नी को रात में पहले कुल्हाड़ी से हमला किया फिर गोली मार दी।आरोपी ने अपने सात साल के बेटे की भी हत्या कोशिश की है। उसे घायल हालत में भोपाल रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी लोगों को उसवक्त लगी जब गोली चलने की आवाज के बाद जब आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो तीनों के शव घर में पड़े हुए थे। आरोपी के बेटे की सांसे चल रही थी। लोगों ने घटना की सूचना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला बरेली थाने के घाट सेमरी गांव का है। बुधवार देर रात आरोपी जितेंद्र पुरवईया पत्नी सुनीता से विवाद के बाद मारपीट कर रहा था। उसी दौरान उसका छोटा भाई और माता-पिता बेटे बहू के बीच बचाव में आये तो आरोपी ने सभी को पहले कुल्हाड़ी मारकर घायल किया उसके बाद गोली मार दी। फरार होने से पहले उसने अपने सात साल के बेटे पर भी हमला किया। सभी को मरा समझ आरोपी घर से भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है।