बेंगलुरु | July 6, 2019
Karnataka: खतरे में कुमारस्वामी सरकार? इस्तीफा देने पहुंचे जेडीएस- कांग्रेस के 11MLA, बंद किए फोनकर्नाटक सीएम एच दी कुमारस्वामी (फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद कर्नाटक में लंबे समय से चला आ रहा सत्ता संकट शनिवार (6 जुलाई) को और गहरा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार (6 जुलाई) को कांग्रेस-जेडीएस के 8 विधायक इस्तीफा देने पहुंचे थे। इसके ठीक बाद आई खबर के मुताबिक तीन और विधायक इस्तीफा देने के लिए पहुंचे हैं। अगर इन 11 विधायकों का इस्तीफा हो जाता है तो कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार गिर सकती है।
इस्तीफा देने वालों में ये नाम शामिलः शनिवार (6 जुलाई) को इस्तीफा देने पहुंचे विधायकों में रमेश जर्कीहोली, एच विश्वनाथ, प्रताप गौड़ा पाटिल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार भी सदन से गायब बताए जा रहे हैं। वहीं इस्तीफा देने पहुंचे विधायकों के फोन भी बंद होने की बात सामने आ रही है।
जुट गए परमेश्वर-शिवकुमारः संकट को देखते हुए डिप्टी सीएम जी परमेश्वर और मंत्री डीके शिवकुमार बेंगलुरु में विधायकों और अन्य नेताओं की आपातकालीन बैठक बुलाई है। कांग्रेस-जेडीएस लंबे समय से बीजेपी के अमित शाह और बीएस येदियुरप्पा पर तोड़फोड़ और ललचाने का आरोप लगाते रहे हैं। बैठक के बाद सामने आए डीके शिवकुमार ने कहा, ‘मैं उनसे मुलाकात करूंगा। कोई भी विधायक इस्तीफा नहीं दे रहा है।’
यूं समझिए नंबर गेमः इसी हफ्ते कर्नाटक में एक कांग्रेस विधायक का इस्तीफा हो चुका है। ऐसे में 11 और विधायकों का इस्तीफा गठबंधन सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। मई 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी लेकिन बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई। तब तीसरे नंबर की जेडीएस और दूसरे नंबर की कांग्रेस ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। फिलहाल बीजेपी के पास 105 विधायक हैं।
बीजेपी दोहरा सकती है 2008: बता दें कि 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 110 सीटें मिली थीं, तब भी वह बहुमत के आंकड़े से थोड़ी ही दूर रह गई थी। तब ऑपरेशन लोटस के दम पर बीजेपी ने सत्ता हासिल कर ली थी। उस समय कांग्रेस-जेडीएस के 8 विधायकों ने इस्तीफा देकर बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव लड़ा था। इनमें से 5 चुनाव जीत गए थे।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |
![]() |
जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण, भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन |
![]() |
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मुंबई के ताज होटल को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी |
![]() |
वघामा इलाके में मुठभेड़ शुरूदोनों आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी |
![]() |
आज शाम 4 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे |
![]() |
भारत ने तैनात किए T-90 टैंक, चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब |