बेंगलुर/नई दिल्ली, एजेंसी। कर्नाटक में जारी सियासी नाटक के बीच मंगलवार को विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने नया पेंच फंसा दिया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ जेडीएस--कांग्रेस गठबंधन सरकार के 13 बागी विधायकों में से आठ के इस्तीफे तय प्रारूप में विधिवत पेश नहीं किए गए हैं।
इस बीच एक और विधायकों के इस्तीफे से गठबंधन सरकार से नाता तोड़ने वाले विधायकों की कुल संख्या 17 हो गई है। इससे संकट और गहरा गया है। उधर मुंबई से गोवा रवाना हुए बागी विधायकों के सतारा से वापस मुंबई लौटने की खबर है। कर्नाटक को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी नारे लगाते देखे गए।
अस्तित्व के संकट से जूझ रही 13 माह पुरानी एचडी कुमारस्वामी सरकार का भविष्य बागियों के इस्तीफों पर स्पीकर के फैसले पर टिका है। मंगलवार को एक अन्य विधायक रोशन बेग ने भी इस्तीफा दे दिया। स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि पूर्व में भेजे गए 13 इस्तीफों में से सिर्फ पांच के त्यागपत्र तय प्रारूप में व नियमानुसार हैं।
चूंकि आठ अन्य के तय प्रारूप में नहीं हैं, इसलिए उन्हें स्मरण पत्र भेजा गया है कि यदि वे इस्तीफे देना चाहते हैं तो विधिवत दें। रोशन बेग के इस्तीफे को उन्होंने अभी नहीं देखा है। उन्होंने बागी विधायक आनंद सिंह, प्रताप गौड़ा पाटिल व नारायण गौड़ा को 12 जुलाई को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मिलने बुलाया है। इसी दिन विस का सत्र शुरू हो रहा है। विधायकों को उन्होंने दो दिन का वक्त दिया है कि वे 11 जुलाई तक अपना पक्ष पेश करें।
14 बागी गोवा की बजाए रास्ते से लौट रहे मुंबई
उधर, सोमवार शाम मुंबई से गोवा रवाना हुए जेडीएस व कांग्रेस के 14 बागी विधायक सतारा से वापस मुंबई लौट रहे हैं। पिछले शनिवार को इस्तीफे देने के बाद से वे मुंबई की होटल में डेरा डाले हुए थे। इनमें 10 कांग्रेस के, 2 जेडीएस के व दो निर्दलीय हैं। उनके साथ मुंबई भाजयुमो के अध्यक्ष मोहित भरतिया मौजूद हैं।
बागियों को अयोग्य घोषित करो : कांग्रेस
कांग्रेस ने स्पीकर से मांग की कि वे बागी विधायकों को अयोग्य घोषिषत कर दें। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल का उपयोग कर उसके विधायकों को ललचा रही है। कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर कुमार से मुलाकात की और बागियों को दलबदल कानून के तहत अयोग्य करार देने का आग्रह किया।
कांग्रेस की बैठक में 20 विधायक नहीं पहुंचे
उधर कांग्रेस विधायक दल की मंगलवार को हुई बैठक में 11 बागियों समेत 20 विधायक नहीं पहुंचे। कांग्रेस के राज्य में 78 विधायक हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सात ने स्वास्थ्य व अन्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं होने की सूचना दी थी।
संसद में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित
कर्नाटक मामले को लेकर मंगलवार को लोस व रास में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने भारी हंगामा किया। बार--बार नारेबाजी व वॉक आउट के बीच सदन की कार्यवाही पहले कुछ देर के लिए और आखिरकार पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
लोस में कांग्रेस सदस्यों ने 'तानाशाही बंद करो, शिकार की राजनीति बंद करो', जैसे नारे लगाए तो उनके नेता राहुल गांधी भी उनका साथ देते नजर आए। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक संकट को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए कांग्रेस पर संसद की कार्यवाही में खलल डालने का आरोप लगाया।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |
![]() |
जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण, भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन |
![]() |
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मुंबई के ताज होटल को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी |
![]() |
वघामा इलाके में मुठभेड़ शुरूदोनों आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी |
![]() |
आज शाम 4 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे |
![]() |
भारत ने तैनात किए T-90 टैंक, चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब |