Date:Sat, 04 May 2019
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी भोपाल संसदीय सीट पर भाजपा के स्थानीय नेताओं की कथित निष्क्रियता ने संघ की चिंता बढ़ा दी है। संभवत: यही वजह है कि संघ ने राष्ट्रीय नेतृत्व की देखरेख में बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ता भी उतार दिए हैं।
संघ को यह फीडबैक मिला है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह को प्रत्याशी बनाने से भोपाल और राज्य के कई बड़े भाजपा नेता खुश नहीं हैं। पिछले दस दिनों में वे ज्यादा सक्रिय भी नहीं रहे इसलिए चार दिन पहले संघ मैदान में कूद पड़ा है। हालांकि संघ की फटकार के बाद बताया जा रहा है कि ज्यादातर नेता सक्रिय जरूर हो गए हैं।
सुसाइड नोट में प्रिंशु ने इन्हें बताया अपनी मौत का जिम्मेदार, मंगेतर पुलिसवाला फरार
भाजपा नेताओं के रवैये को देखते हुए भोपाल में चुनाव अभियान की कमान पूरी तरह संघ ने अपने हाथ में ली है। संघ के पूर्व प्रचारक और भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल ने पिछले दिनों ही भाजपा और संघ नेताओं की बैठक लेकर यह साफ कर दिया कि भोपाल सीट संघ के लिए सबसे महत्वपूर्ण बन गई है।
इसलिए, भाजपा नेताओं के साथ-साथ बूथ स्तर पर संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता भी तैनात रहेंगे। पिछले दो दिन से प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और संघ के मध्य क्षेत्र के सह क्षेत्र कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध विधानसभावार बैठकें लेकर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें
प्रज्ञा हुई थीं नाराज, शिवराज को लेना पड़ी बैठक
रोज रात को भोपाल लोकसभा सीट की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होती है। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों एक बैठक में साध्वी प्रज्ञा भाजपा नेताओं की निष्क्रियता पर भड़क गई थीं। बताया जा रहा है कि अगले दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बैठक में शामिल होना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक शिवराज ने कहा कि चुनाव को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा था कि 'पार्टी कह रही है कि मेरे दूध की लाज रखना।" भाजपा आलाकमान भी पार्टी नेताओं की निष्क्रियता को लेकर प्रदेश नेतृत्व को अपनी नाराजगी जाहिर कर चुका है।
सिर्फ चेहरा दिखा कर बता रहे सक्रियता
Fani Cyclone : Indore में शुक्रवार को सामान्य रहा तापमान, दो दिन बाद होगा इजाफा
यह भी पढ़ें
सूत्रों के मुताबिक भोपाल लोकसभा क्षेत्र के दो विधायक और कुछ दिन पहले तक विधायक रहे नेता ने प्रचार से लगभग दूरी बनाकर रखी थी। बताया जा रहा है कि महापौर आलोक शर्मा भी शुरुआती दिनों में सक्रिय नहीं दिखे, हालांकि बाद में वे काम में जुट गए।
वहीं उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहीं फातिमा रसूल ने खुलेआम साध्वी की उम्मीदवारी का विरोध किया। कई पूर्व पदाधिकारी भी जनसंपर्क या चुनाव प्रचार के दौरान सिर्फ चेहरा दिखाने तक सीमित हैं। ये नेता सशरीर तो प्रचार में आते हैं, लेकिन रणनीतिक रूप से पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे। एक पूर्व विधायक को खुद प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने घर जाकर मनाया।
सुबह 11 से पहले मतदान कराने का लक्ष्य
इधर, चुनाव को लेकर संघ ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर ली है। संघ के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैनात किया जा रहा है। हर बूथ पर दो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सुबह 11 बजे से पहले ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की होगी ताकि गर्मी की वजह से मतदान में कोई कमी न आए।
इनका कहना है
पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने काम में लगे हुए हैं। प्रत्याशी के बिना भी प्रचार चल रहा है। पार्टी नेताओं की नाराजगी की खबरें सही नहीं है।
- विकास विरानी, भाजपा जिलाध्यक्ष, भोपाल
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |
![]() |
जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण, भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन |
![]() |
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मुंबई के ताज होटल को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी |
![]() |
वघामा इलाके में मुठभेड़ शुरूदोनों आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी |
![]() |
आज शाम 4 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे |
![]() |
भारत ने तैनात किए T-90 टैंक, चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब |