Dainik BhaskarMay 19, 2019
विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस विधायक ही प्रदेश की सरकार बदल देंगे।
विजयवर्गीय ने कहा- राहुलजी के विधायक ही अब मुख्यमंत्री बदलने का काम करेंगे
इंदौर. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेश में 29 में से 22 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत के दावे पर तंज कसा। उन्होंने लोकसभा चुनाव बाद प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बने रहने पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया। विजयवर्गीय ने कहा- चुनाव के बाद कमलनाथ 22 दिन मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं। इस पर भी प्रश्नचिन्ह है।
कांग्रेस ने जारी किया इंदौर का घोषणा पत्र, विकास का किया वादा
विजयवर्गीय इंदौर में रविवार को मतदान करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा भी किया। इसके पहले भी विजयवर्गीय मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लोकसभा चुनाव के बाद बने रहने के संबंध में सवाल खड़े कर चुके हैं। वे पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी हैं।
राहुल जी के विधायक बदलेंगे मुख्यमंत्री: किसानों के कर्ज माफी पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल जी ने दस दिन में कर्ज माफ करने को कहा था, अगर नहीं माफ हुआ तो मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी। लेकिन राहुल जी ने मुख्यमंत्री नहीं बदला तो अब वह काम उनके विधायक करेंगे। क्योंकि कांग्रेस के विधायकों को क्षेत्रों में घुसने नहीं दिया गया है।
साध्वी ने माफी मांग ली, मामला खत्म : साध्वी के गोडसे को लेकर दिए बयान पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया पर विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान उनका निजी मामला है और गोडसे पर दिए बयान के बाद साध्वी ने भी माफी मांग ली। इसलिए अब ये विषय खत्म हो जाना चाहिए।
विजयवर्गीय ने उनके इंदौर भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से दूर रहने के संबंध में उठ रहे सवालों पर कहा कि वे पश्चिम बंगाल में रैली के प्रबंध के लिए अपनी टीम के साथ वहां चले गए थे। उन्होंने दावा किया कि उनकी यहां मौजूदगी नहीं होने से इंदौर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कोई प्रतिकूल प्रभाव नही पड़ेगा।
अपनी चिंता करें कैलाश विजयवर्गीय: इधर, कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने विजयवर्गीय के बयान पर कहा कि कमलनाथ तो पूरे पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहेंगे। सलूजा ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- कमलनाथ पांच वर्ष ही नहीं, कांग्रेस की सरकार राज्य में अगले 15 वर्ष तक कमलनाथ जी के नेतृत्व में रहेगी। विजयवर्गीय अपनी चिंता करें, क्योंकि आगामी 23 मई के परिणाम के बाद उनका पश्चिम बंगाल के प्रभारी का पद जरूर खतरे में आ जाएगा। दीदी ममता बनर्जी ने धज्जियां बिखेर दी हैं।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |
![]() |
जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण, भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन |
![]() |
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मुंबई के ताज होटल को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी |
![]() |
वघामा इलाके में मुठभेड़ शुरूदोनों आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी |
![]() |
आज शाम 4 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे |
![]() |
भारत ने तैनात किए T-90 टैंक, चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब |