भाेपाल | राजस्थान और उत्तर भारत से अा रही सूखी गर्म हवा के कारण मप्र भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले साेमवार काे पारा 45.3 डिग्री पर पहंुचा था।
भाेपाल में जून में गर्मी का पांच साल का रिकाॅर्ड भी टूटा है। इससे पहले भाेपाल में 2014 में 6 जून काे दिन का तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल समेत प्रदेश के 21 जिले लू की चपेट में रहे। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि अगले 48 घंटे में इससे भी ज्यादा गर्मी की संभावना है।
सुबह आठ बजे से ही तपने लगा था भोपाल दाेपहर 2:45 बजे सबसे ज्यादा थी तपिश : भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित मौैसम केंद्र में धूप की तीव्रता मापने के लिए लगाए गए सनशाइन रिकाॅर्डर के चार्ट से यह मालूम हुअा कि दाेपहर 2:45 बजे सबसे ज्यादा तपिश थी। मौैसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सुबह सूर्याेदय के पहले सनशाइन रिकाॅर्डर के निचले हिस्से में नीले रंग का एक चार्ट लगाया जाता है। जैसे-जैसे सूरज की तीखी किरणाें से तपिश बढ़ती है, वैसे-वैसे इस चार्ट के निचले हिस्से में बना ग्राफ का हिस्सा जलता जाता है। बुधवार काे यह सबसे तेजी से जला।
नौगांव में 47.9 डिग्री, देश में सबसे गर्म : प्रदेश का नाैगांव देश में सबसे गर्म और खजुराहो दूसरे स्थान पर रहा। नौगांव में तापमान 47.9 डिग्री और खजुराहो में 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी भी नहीं बच सका। वहां दिन का तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया।
इन शहरों में भी पारा 45 डिग्री से ऊपर
छतरपुर 47.9 डिग्रीखजुराहाे
47.4 डिग्री
दमाेह 47.2 डिग्री
रायसेन 46.8 डिग्री सागर
46.5 डिग्री
जबलपुर 46.2 डिग्री
ग्वालियर 46.0 डिग्री
गुना 45.8 डिग्री हाेशंगाबाद 45.7 डिग्री
मंडला 45.6 डिग्री
छिंदवाड़ा, 45.5 डिग्री
भाेपाल 45.4 डिग्री