rApr 27, 2019
बट्टीकलोआ में शनिवार को आईएस और नेशनल तौहीद जमात से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, मृतकों में 3 महिलाएं शामिल
कोलंबो. श्रीलंका पुलिस ने सीरियल ब्लास्ट से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। शनिवार को सुरक्षाबलों ने बट्टीकलोआ में सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन आईएस और नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा भी लिया। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए 8 धमाकों में 253 लोग मारे गए थे। उनमें 10 भारतीयों समेत 39 विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
श्रीलंका पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल से 15 शव मिले हैं। इनमें चार संदिग्ध आत्मघाती हमलावर भी मारे गए हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा श्रीलंका के सम्मनथुराई शहर में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकी मारे गए। एक आम नागरिक की भी मौत हुई। 20 और लोगों को हिरासत में लिया गया है।
आतंकियों के ठिकानों से पुलिस को मिले झंडे और ड्रोन
बट्टीकलोआ में ही एक और ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस को इस्लामिक स्टेट के झंडे, मिलिट्री की वर्दी, सुसाइड जैकेट, 150 जिलेटिन की छड़ें, हजारों स्टील पैलेट और ड्रोन कैमरे मिले। शुक्रवार शाम को ही सुरक्षा परिषद की बैठक में अधिकारियों ने फैसला लिया था कि आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक खतरा पूरी तरह हट नहीं जाए।
आतंकियों की खोज में जुटे 10 हजार से ज्यादा सैनिक
श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद से ही करीब 10 हजार सैनिक आतंकी ठिकानों पर छापेमारी में जुटे हैं। अब तक करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इसमें पाकिस्तानी नागरिकों का एक समूह भी शामिल है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने शुक्रवार को कहा था कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े 140 संदिग्धों की खोज की जा रही है।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |
![]() |
जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण, भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन |
![]() |
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मुंबई के ताज होटल को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी |
![]() |
वघामा इलाके में मुठभेड़ शुरूदोनों आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी |
![]() |
आज शाम 4 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे |
![]() |
भारत ने तैनात किए T-90 टैंक, चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब |