इंदौर. इंदौर समेत आठ संसदीय क्षेत्रों में शाम छह बजे शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग पूरी हुई। इन संसदीय क्षेत्रों के एक करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाता हैं। आठ लोकसभा क्षेत्रों में 75.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 69.58, देवास 79.44, धार 74.74, मंदसौर 77.76, रतलाम 75.24, खंडवा 76.80, खरगोन 77.49, उज्जैन 74.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
दो मतदान कर्मियों सहित एक मतदाता की मौत: मतदान के दो मतदान कर्मियों सहित तीन लोगों की मौत भी हुई है। रतलाम संसदीय क्षेत्र की सैलाना विधानसभा की चंदोरा निवासी गेंदा बाई 58 वर्षीय की मतदान के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। दूसरी ओर बीती रात शाजापुर में मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी अनिल नेमा की मौत हो गई। वहीं, रविवार सुबह कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के जलवट में मतदान कर्मी गारू सिंह चोगड़ की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।इंदौर में के एक मतदान केंद्र पर मतदानकर्मी शशिकुमार गौशर को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोपनियता भंग का मामला और मतदान का बहिष्कार: इंदौर में मतदान के दौरान गोपनियता भंग के दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामले में आरोपी अज्ञात है। दूसरे मामले में यतीश जैन नाम के युवक पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों ने ही मतदान के दौरान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लोड किया था। आगर-मालवा और मंदसौर में करीब छह स्थानों से मतदान के बहिष्कार के मामले सामने आए। इन मतदान केंद्रों पर एक भी वोट नहीं डला। मतगणना शुरू होने के बाद 70 मतदान केंद्रों की ईवीएम खराब हो गई, जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। इसमें 22 बैलट यूनिट, 19 कंट्रोल यूनिट और 70 वीवीपैट हैं।
दुल्हन बग्घी से गई वोट डालने: बड़ी संख्या में विवाह समारोह होने के चलते कई स्थानों पर भावी दूल्हा-दुल्हन भी मतदान के लिए पहुंचे। वहीं दिव्यांगों ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इंदौर में डॉ. महेश कोठारी की इंजीनियर बेटी निधि की दो दिन बाद शादी है। घर में हल्दी की रस्म चल रही है। इसके बाबजूद पूरा परिवार बैंड-बाजों के साथ वोटिंग के लिए वैष्णव स्कूल में मतदान किया। पिता महेश दलुह्न बनी बेटी निधि को बग्घी में बैठाकर मतदान कराने लेकर गए। इस दौरान पूरा परिवार बग्घी के आगे डांस करते हुए चल रहा था।
कई जगह बनी विवाद की स्थिति: मतदान के दौरान कई जगह विवाद की स्थिति भी बनी। इंदौर के खजराना थाना इलाके में विवाद में के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी और भाजपा के नेता मनीष मामा को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। इंदौर में बड़ी ग्वालटोली पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 290 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि भाजपा की टेबल से निर्वाचन की सरकारी पर्ची बांटी जा रही थी। झाबुआ में पुराने विवाद को लेकर पेटलावद विधानसभा के उमरकोट बूथ क्रमांक 201 पर चले लठ्ठ। पुलिस मौके पर पहुंची।
कई जगह ईवीएम हुईं खराब: इंदौर में मानवता नगर के कोलंबिया स्कूल में पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका। महालक्ष्मी नगर में पायनियर स्कूल 208 पार्ट 115 में समय पर मतदान शुरू नहीं हुआ। सोनकच्छ के गांव पटाडिया के नजदीक ईवीएम खराब होने से मतदान देरी से शुरू हुआ। उज्जैन के जीडीसी कॉलेज में अपने निर्धारित समय से आधे घंटे लेट शुरू हुआ। इंदौर के विधानसभा-1 के बूथ नंबर 107, महेश यादव नगर में ईवीएम बंद हो गई है। इंदौर के विधानसभा-3 के बूथ 206 में भी मॉक वोटिंग के बाद ईवीएम बंद हो गई है। सेंधवा में दगड़ीबाई कन्या शाला के बूथ नंबर 57 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान आधे घंटे बाद शुरू हुआ। रतलाम जिले के कुछ केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट में खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।
दिग्गजों ने किया मतदान: इंदौर में लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन ने भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के साथ पलासिया स्थित मतदान केंद्र पर पहुँचकर मतदान किया। राज्य सरकार के मंत्री जीतू पटवारी, तुलसीराम सिलावट ने मतदान किया। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी नंदानगर स्थित केंद्र पर मतदान किया। इंदौर संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, अतरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुचि वर्धन मिश्र ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, पंकज सिंघवी, मीनाक्षी नटराजन और प्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी, देवास से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी, खंडवा से नंदकुमार चौहान ने अपने गृह जिलों के मतदान केंद्रों पर किया मतदान।
आज इनके बीच मुकाबला
लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस भाजपा
इंदौर पंकज संघवी शंकर लालवानी
देवास-शाजापुर प्रहलाद टिपानिया महेन्द्र सिंह सोलंकी
उज्जैन बाबूलाल मालवीय अनिल फिरोजिया
मंदसौर मीनाक्षी नटराजन सुधीर गुप्ता
रतलाम-झाबुआ कांतिलाल भूरिया जीएस डामोर
धार दिनेश गिरवाल छतरसिंह दरबार
खरगोन डॉ. गोविंद मुजाल्दा गजेंद्र पटेल
खंडवा अरुण यादव नंदकुमार चौहान
पहले तीन चरणों में हुआ था मतदान
पहले चरण में प्रदेश की छह लोकसभा सीटों में 74.82 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दूसरे चरण के आठ संसदीय क्षेत्रों में हुआ था 69.02 प्रतिशत मतदान।
तीसरे चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों में 65.24% मतदान हुआ था।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |
![]() |
जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण, भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन |
![]() |
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मुंबई के ताज होटल को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी |
![]() |
वघामा इलाके में मुठभेड़ शुरूदोनों आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी |
![]() |
आज शाम 4 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे |
![]() |
भारत ने तैनात किए T-90 टैंक, चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब |