नई दिल्ली । मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बुधवार को विजय हजारे ट्रोफी में दोहरा शतक लगाते हुए इतिहास रच दिया। जायसवाल ने बेंगलुरु में झारखंड के खिलाफ ग्रुप-ए के मैच में 203 रनों की रेकॉर्ड तोड़ पारी खेली। इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि विजय हजारे में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। मौजूदा टूर्नमेंट में दोहरा शतक लगाने वाले जायसवाल दूसरे बल्लेबाज हैं।
तोड़ा एलन बैरोव का 44 वर्ष पुराना रेकॉर्ड
यशस्वी से पहले लिस्ट-ए में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का वर्ल्ड रेकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एलन बैरोव के नाम था। एलन ने 1975 में डरबन के मैदान पर 20 वर्ष 275 दिन की उम्र में नेतल की ओर से खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था। दूसरी टीम साउथ अफ्रीका-XI थी। यशस्वी ने यह कारनामा महज 17 वर्ष 292 दिन में ही कर दिया।
![]() |
ICC चेयरमैन पद की रेस में सौरव गांगुली, जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया |
![]() |
वर्षों से चली आ रही परंपरा, लद्दाख के चुशोत गांव में हर घर में है सैनिक |
![]() |
अमेरिका में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 52 हजार केस |
![]() |
BJP के दो नेताओं को कमलनाथ ने भेजा कानूनी नोटिस |
![]() |
तेहरान में हुए मेडिकल क्लीनिक में भीषण बम धमाका, कम से कम 13 की मौत |
![]() |
छत्तीसगढ़ में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में हो बेहतर कार्य-पर्यटन मंत्री |
![]() |
Doctor's Day: पेशंट निकली कोरोना पॉजिटिव तो फूट-फूटकर रोई डॉक्टर |
![]() |
बिना मास्क व आरोग्य सेतु ऐप के नहीं मिलेगी इंट्री, ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुलेंगे मॉल |
![]() |
दुर्गम वन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों-वनकर्मियों को 71 लाख रुपये की आर्थिक सहायता |
![]() |
भारत स्पाइस-2000 बम का अडवांस वर्जन खरीदने की योजना बना रहा |
![]() |
वन्य प्राणी और अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार |
![]() |
चीन को अब ऐसे 'शॉक' देने की तैयारी में भारत, पैंतरेबाजी नहीं छोड़ रहा चीन |
![]() |
भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 18653 पॉजिटिव केस |
![]() |
केपी शर्मा ओली ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, खतरे में नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी |
![]() |
चीन ने LAC पर तैनात किए 20 हजार जवान, 10 हजार को बैकअप में पीछे रोका |
![]() |
जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण, भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन |
![]() |
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मुंबई के ताज होटल को पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकी |
![]() |
वघामा इलाके में मुठभेड़ शुरूदोनों आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी |
![]() |
आज शाम 4 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे |
![]() |
भारत ने तैनात किए T-90 टैंक, चीन की धोखेबाजी को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब |
यंगेस्ट डबल सेंचुरियन की लिस्ट में ये भी हैं शामिल
अन्य की बात करें तो मिशेल वान बुरेन ने 21 वर्ष 20 दिन, ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने 21 वर्ष 280 दिन, इंग्लैंड के बेन डकेट ने 21 वर्ष 282 दिन, पाकिस्तान के मोहम्मद अली ने 22 वर्ष 103 दिन, इंग्लैंड के रवि बोपारा ने 23 वर्ष 31 दिन, पाकिस्तान के खालिद लतीफ ने 23 वर्ष 131 दिन, भारत के संजू सैमसन ने 24 वर्ष 335 दिन और ओस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज ने 25 वर्ष 241 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था।